दिल्ली में धूप खिली, सर्द हवाएं जारी
नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद लोग सर्दी से परेशान रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।कोहरा कम होने से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान सेवाएं सामान्य रहीं लेकिन कुछ रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं।
आईएमडी के मुताबिक मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह हल्का कोहरा था, जो जल्दी ही साफ हो गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सर्द हवाएं जारी रहेंगी जबकि 13-14 जनवरी के आसपास हल्की बारिश की सम्भावना है।"












Click it and Unblock the Notifications