50,000 शिक्षकों को मिलेंगे डिस्काउंट पर 'लैपटॉप'

जानिए आईपीएल का चौकाने वाला सच
राज्य सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग की प्रौद्योगिकी शाखा 'आईटी एट स्कूल' ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग में ई-गवर्नेस लागू करने के अलावा नई सूचना प्रौद्योगिकी युक्त शिक्षा से स्कूलों को सशक्त बनाना है। 'आईटी एट स्कूल' के प्रमुख अनवर सादात ने शनिवार को बताया कि वे शिक्षकों को भारी छूट पर लैपटॉप दिलवाने में मदद कर रहे हैं।
सादात ने कहा, "एक लैपटॉप की कीमत 17,770 रुपये व नेटबुक की कीमत 11,450 रुपये होगी। इसमें 36 से 37 प्रतिशत की छूट शामिल है।"
सादात कहते हैं कि उन्हें लैपटॉप या नेटबुक के लिए 50,000 से ज्यादा शिक्षकों की ओर से मांग आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसमें पहले आओ-पहले पाओ के नियम पर चला जाएगा। उन्होंने बताया कि एचसीएल, आरपी इन्फोसिस्टम्स और विप्रो लैपटॉप की आपूर्ति करेंगी। एचसीएल और आरपी इन्फोसिस्टम्स नेटबुट भी उपलब्ध कराएंगी।












Click it and Unblock the Notifications