उपराष्ट्रपति ने किया 'इश्क-ए-दिल्ली' का शुभारंभ
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गुरुवार को दिल्ली के पुराने किले में 'इश्क-ए-दिल्ली' नामक ध्वनि एवं प्रकाश शो का शुभारंभ किया। इसका आयोजन केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने किया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा ने की तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुलतान अहमद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इश्क-ए-दिल्ली शो में दिल्ली के 10 शहरों के सजीव चित्रण के जरिए दिल्ली की आत्मा को प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वीराज चौहान के कार्यकाल अर्थात 11वीं सदी से होती है और इसमें अभी हाल ही में मेट्रो के आगमन तक का सफर दर्शाया गया है। इस शो में अत्याधुनिक तकनीक और लेजर प्रौद्योगिकी के जरिए रोचक कहानी के माध्यम से दिल्ली के रोमांचक इतिहास का वर्णन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications