उत्तर प्रदेश : प्रेमी संग भागने के चक्कर में सहेली को जिंदा जलाया
गोसाइगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव निवासी करीब 20 साल की सीता शाहू ने खुद को मृत दर्शाने के लिए गांव की ही अपनी सहेली निधि कुमारी(19) को गत 25 दिसंबर को अपने घर में प्रेमी राम खेलावन के साथ मिलकर जलाकर मार डाला और भागकर कर शहर के जियामऊ मुहल्ले में किराए पर छुपकर रहने लगी। गोसाइगंज थाना प्रभारी संजय पांडे के संवाददाताओं को बताया कि सुसाइड नोट के साथ लड़की (निधि) का शव मिलने के बाद हर कोई यही सोच रहा था कि सीता ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को इस मामले में आत्महत्या पर संदेश था। इसी दौरान निधि के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पांडे ने बताया कि मामला संदेहप्रद हो जाने पर हम निधि की गुमशुदगी की जांच कर रहे थे कि तभी हमें पता चला कि सीता जिंदा है और प्रेमी के साथ छुपकर रह रही है। आज शाम उसे प्रेमी के साथ गिरफ्तार करने के बाद खुलासा हुआ कि मौत सीता की नहीं बल्कि निधि की हुई थी। पांडे ने कहा कि सीता और निधि बहुत अच्छी दोस्त थी। जब निधि ने राम खेलावन से उसके संबंधों का विरोध किया तो दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।













Click it and Unblock the Notifications