महंगाई हुई 18 फीसदी, प्याज-सब्जी में लगी आग
नई दिल्ली। देश में खाद्य महंगाई दर 25 दिसम्बर को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 18 फीसदी हो गई जो इससे पहले के सप्ताह में 14 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह ईंधन की महंगाई दर पिछले सप्ताह के 11 फीसदी के स्तर पर बरकरार रही है।
प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर इस सप्ताह बढ़कर 20 फीसदी हो गई जो इससे पहले के सप्ताह में 17 फीसदी थी। आलोच्य अवधि में प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
मोटे अनाज: (-) 0.53 फीसदी
चावल: 1 फीसदी
गेहूं: (-) 5 फीसदी
दालें: (-) 10 फीसदी
सब्जियां: 58 फीसदी
आलू: (-) 15 फीसदी
प्याज: 82 फीसदी
फल: लगभग 20 फीसदी
दूध: 19 फीसदी
अंडा, मांस, मछली: 20 फीसदी













Click it and Unblock the Notifications