शीतलहर के चपेट में उत्तर भारत, शिमला से ठंडी दिल्ली
सर्दी में अदरक-शहद का करें सेवन
राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले आज पारा थोड़ा उपर चढ़ा है। मंगलवार को दिल्ली में पारा सबसे सर्द 3.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी 7 जनवरी तक पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। भोपाल में भी ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह घरों के बाहर बर्फ की हल्की चादर देखकर लोग हैरत में पड़ गए। भोपाल में आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के विज्ञानियों ने बताया कि हिमालय के उच्चतम इलाकों में बर्फबारी के बढ़ने व हवाओं के गतिमान होने से निचले इलाकों में शीतलहर तेज हो चुकी है, जिससे अब तापमान तेजी से गिर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications