Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिनायक सेन के समर्थन में उतरे नेपाली स्वास्थ्यकर्मी

काठमांडू। छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता बिनायक सेन को दिए गए आजीवन कारावास की सजा के विरुद्ध सिर्फ देश में ही लोग आंदोलित नहीं हैं बल्कि उनके लिए पड़ोसी देशों में भी लोग लामबंद हो रहे हैं। विपक्षी यूनीफाइड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) से सम्बद्ध नौ स्वास्थ्य संगठनों ने राजद्रोह के आरोपी सेन को रिहा करने की मांग की है। इन लोगों ने सेन को सजा देने वाली अदालत की निंदा की है।

सभी नौ संगठनों ने एक बयान जारी कर कहा है कि दो वर्ष पहले सेन को जनजाति बाहुल्य झारखण्ड राज्य में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके खिलाफ मामला तैयार किया गया था लेकिन जब सरकार आतंकी गतिविधियों से उनका सम्बंध साबित कर पाने में विफल हो गई तो मजबूरन उसे सेन को रिहा करना पड़ा।

बयान में कहा गया है, "जनजातियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सेन के खिलाफ बदले की भावना से फर्जी मामले गढ़े गए। एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य अंतर्राष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है। चिकित्सा क्षेत्र ने भी इसका कड़ा विरोध किया है।" बयान में कहा गया है, "सेन के खिलाफ सरकार के पास कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है। सेन बेगुनाह हैं। इसलिए हम स्वास्थ्य श्रमिक उनकी तत्काल रिहाई के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+