गाजियाबाद: घर में लगी आग ने 5 को लीला
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अचानक एक घर में आग लग जाने से वहां सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार तड़के 2 बजे के आस-पास चमन कालोनी में हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया "इस हादसे में मरने वालों की पहचान घर के 35 वर्षीय मुखिया चमन, उनकी 32 साल की पत्नी नगीना और तीन बच्चों 7 साल की नेहा, 5 साल के आदी और 2 साल के अयान के रूप में की गई है।"
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते हुए देखा। धुआं निकलते देख पड़ोसी तुरंत घर के अंदर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने किसी ना किसी के जिंदा होने की आशा में तुरंत सभी को मलबे से बाहर निकाला और पांचों को अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications