दिल्ली: सिलेंडर फटने से गिरी छत, 5 घायल
नई दिल्ली। दिल्ली और हादसों का चोली-दामन का साथ है। इन हादसों के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां दिल्लीवालों के नसीब से ऐसी चिपक गईं हैं कि कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। आमतौर पर इंसान इन हादसों को प्राकृतिक आपदा मानने पर ही मजबूर होता है और लोग यूं ही इन आपदाओं का शिकार बनते रहते हैं।
मंगलवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में एक घर में सिलिंडर फटने से छत का ऊपरी हिस्सा गिर पड़ा जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा नारायणा में मकान नम्बर डब्ल्यूजेड-114 में सुबह 6.55 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, "घर में रह रहे सभी पांचों लोग घायल हुए हैं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी ने बताया कि सम्भवत: सिलिडर में गैस के रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ। लेकिन गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह क्या है, इस बात का पता तो शायद ही लग पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications