नाइजीरिया में धमाका, कई हताहत

धमाका मैमी मार्केट में हुआ, जहाँ नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. मैमी मार्केट काफ़ी मशहूर बाज़ार है, जहाँ सैनिक अधिकारी और आम नागरिक खाना खाने और बीयर पीने के लिए आते हैं. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाक़े को पूरी तरह सील कर दिया गया है.
मौक़े पर आपात सेवाओं की देखरेख कर रहे एयर चीफ़ मार्शल ओलुसेई पेटिनरिन ने कहा है कि अभी ये कहना जल्दबाज़ी होगी कि कितने लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि धमाके में उन लोगों को निशाना बनाया गया है, जो नए साल का जश्न मनाने जुटे थे.












Click it and Unblock the Notifications