मिस्र धमाके में मरने वालों की संख्या 21 हुई
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि कार में लगभग 100 किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था। इस घटना से क्रुद्ध ईसाइयों के एक समूह ने पास स्थित एक मस्जिद पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस के साथ उनका टकराव हो गया। मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने काप्ट और मुसलमानों से आतंकवाद के खिलाफ और सुरक्षा, स्थिरता, और देश की एकता के लिए खतरा बने लोगों के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया है।
अलकायदा से सम्बद्ध संगठन, द इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक ने हाल में पूरे मध्य पूर्व के ईसाइयों को धमकी दी थी। इस संगठन ने मांग की थी कि मिस्र के काप्टिक चर्च पर इस बात के लिए दबाव बनाया जाए कि वह मिस्र की उन दो महिलाओं को रिहा करे, जिन्हें (संगठन के अनुसार) मुसलमान से ईसाई बनाया गया है और उन्हें जबरन कॉप्टिक चर्च में रखा जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने इससे पहले विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या 10 बताई थी। बाद में अधिकारियों ने कहा कि कम से कम सात लोग मारे गए हैं। अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर अदेल लबीब ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की साजिश रचने वालों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications