दिल्ली में सीएनजी हुआ 29 रुपये प्रतिकिलो
नई दिल्ली। राजधानी में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इसे 29 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जा सकेगा। दाम में यह बढ़ोतरी एक जनवरी की आधी रात से लागू होगी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सीएनजी का दाम 27.75 रुपये प्रतिकिलो है।
आईजीएल के प्रबंध निदेशक राजेश वेदव्यास ने बताया, "गैस का उत्पादन लागत बढ़ने से हम सीएनजी के दाम संशोधित करने के लिए बाध्य हुए हैं। करों एवं शुल्क और परिचालन खर्च में मामूली बढ़ोतरी होने से दाम बढ़ाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications