आरुषि हत्याकांड : तलवार ने खुद को निर्दोष बताया

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चर्चित आरुषि हत्याकांड मामले में बुधवार को न्यायालय में दायर अपनी रिपोर्ट में आरुषि की हत्या का शक उसके पिता राजेश तलवार पर जताया है। वहीं, तलवार ने जांच एजेंसी के इस निष्कर्ष को मनगढंत बताते हुए अपने को निर्दोष बताया है।

समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में आरुषि के पिता राजेश तलवार ने कहा, "मैं इस बारे में बहुत सुन चुका हूं। यह दूसरा मौका है जब मैं इसका सामना कर रहा हूं। निर्दोष लोगों के साथ जांच एजेंसी ऐसा ही करती है।" उन्होंने कहा, "मैं इस तरह की जांच एजेंसी को समझ नहीं सकता। मेरे पास उसके लिए शब्द नहीं हैं।"

अपने पति पर दोष लगने पर आरुषि की मां नूपुर तलवार ने सीबीआई पर आरोप लगाया कि वह अपनी जांच की असफलता छुपाने की कोशिश कर रही है। नूपुर ने कहा, "क्या उन्हें आरुषि की परवाह है? आरुषि की मौत हो चुकी है। जांच एजेंसी अपने को बचाना चाहती है। वह बिना साक्ष्य के आरोप कैसे लगा सकती है?" तलवार दंपति ने कहा, "हमें जीने की इच्छा नहीं है।"

ज्ञात हो कि गत 16 मई 2008 को आरुषि की हत्या उसके कमरे में कर दी गई थी। उसकी हत्या का शक पहले तलवार के घरेलू नौकर हेमराज पर जताया गया, लेकिन अगले दिन उसका शव तलवार के घर की छत पर मिला। बाद में पुलिस ने राजेश तलवार को हत्या का आरोपी बनाया और उन्हें 50 दिनों तक जेल में रहना पड़ा, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें रिहा कर दिया गया।

इसके बाद सीबीआई ने तलवार के क्लिनिक में काम करने वाले कृष्णा और दो अन्य नौकरों राजकुमार एवं विजय मंडल को गिरफ्तार किया, लेकिन ये सभी साक्ष्यों के अभाव में छोड़ दिए गए। इस हत्याकांड में कोई सुराग नहीं मिलने पर सीबीआई ने इस मामले को अनसुलझा मामला बताते हुए बुधवार को न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी।

गाजियाबाद न्यायालय में दायर अंतिम रिपोर्ट में सीबीआई ने शक के घेरे में केवल राजेश तलवार को लिया है। जांच एजेंसी ने आरुषि की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए घरेलू नौकरों को निर्दोष बताया है।

तीस पन्नों वाली अंतिम रिपोर्ट में तलवार पर आरोप लगा है कि उन्होंने आरुषि का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को प्रभावित किया। डॉक्टर ने कथित रूप से सीबीआई को बताया कि आरुषि की कौमार्य जांच न करने के लिए तलवार के परिवार ने उसे फोन किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+