टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री 38 फीसदी बढ़ी
टीकेएम के विपणन प्रबंध निदेशक संदीप सिंह के मुताबिक कम्पनी ने दिसम्बर के शुरू में लांच सेडान इटियस की 400 कारें डीलरों को भेज दी हैं और ग्राहकों को इस कार की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
सिंह ने कहा कि कम्पनी की अप्रैल 2011 में हैचबैक कार लिवा लांच करने की योजना है।
कम्पनी ने बताया कि स्पोर्ट युटिलिटी वेहिकल फोट्र्यूनर की बुकिंग एक जनवरी से दोबारा शुरू हो जाएगी। इससे पहले जुलाई 2010 में एक महीने के लिए इसकी बुकिंग खोली गई थी।
फॉट्र्यूनर की बिक्री अगस्त 2009 में हुई थी। अब तक इस मॉडल की 15,000 कारें बिक चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications