सिडनी में शानदार आतिशबाजी से नव वर्ष का स्वागत
सिडनी, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नव वर्ष के आगमन पर आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में सबसे बड़ी आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
इस आतिशबाजी को देखने के लिए एकत्रित हुए करीब 15 लाख लोगों ने इस नजारे को बेहद सराहा। सिडनी के ही निवासी एक दर्शक मार्क विल्सन ने कहा, "आज के लिए यह दुनिया की सबसे शानदार जगह थी।"
हार्बर ब्रिज के करीब आयोजित हुए इस समारोह में सात टन पटाखों का इस्तेमाल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications