तेलंगाना मु्द्दे से परेशान मनमोहन ने बुलायी मंत्रियों की बैठक
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घंटे भर तक चली बैठक में प्रधानमंत्री ने केंद्रीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से चर्चा की। मोइली आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी हैं। यह बैठक ऐसे मौके पर बुलाई गई जब सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्णा दो दिन बाद शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले हैं।
श्रीकृष्ण समिति का गठन फरवरी में किया गया था। समिति को अन्य बातों के अलावा पृथक तेलंगाना राज्य के लिए हुए आंदोलन और इसके विरोध में हुए प्रदर्शनों के बारे में अध्ययन करना था। समिति ने राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों आदि के 100 से ज्यादा समूहों से मुलाकात की और सभी 23 जिलों का दौरा किया। इससे पहले, आंध्र प्रदेश सरकार में पृथक तेलंगाना की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामले वापस ले लिए हैं।













Click it and Unblock the Notifications