उत्तरप्रदेश : शिक्षक ने किया 10 साल के बच्चे को पीट-पीट कर अधमरा
जालौन । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गुरू और शिष्य का रिश्ता कलंकित हुआ है। यहां के एक शिक्षक ने अपने छात्र को इतना पीटा कि वो घर पहुंचने की बजाय अस्पताल पहुंच गया। जिले के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक की बेरहम पिटाई के शिकार छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली शहर इलाके के ग्वेशियर पब्लिक स्कूल की है, जहां सोमवार को शिक्षक आशीष कुमार ने पांचवी कक्षा के छात्र नितिन को कक्षा में गैरहाजिर रहने पर डंडे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान छात्र की दाईं आंख पर गंभीर चोटें लगीं।
छात्र के परिजनों का कहना है कि नितिन खराब स्वास्थ्य के कारण नियिमत रूप से स्कूल नहीं जा पा रहा था। कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तिवारी ने कहा कि छात्र को आंख के अलावा सिर और पीठ पर भी चोटें लगी हैं, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।













Click it and Unblock the Notifications