नई दिल्ली : कोहरे के कोहराम से आसमान में चक्का जाम
सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच से ज्यादा घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया। वहीं, 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित कई घरेलू उड़ानों में देरी की खबर है। दूसरी ओर, रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली तकरीबन पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दिल्ली होकर गुजरने वाली 55 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गौरतलब है कि रविवार को भी कोहरे के कारण दिल्ली में रेल और हवाई यात्रा पर असर पड़ा था।
पढ़े : और कहां बढ़ती जा रही है ठंड की ठिठुरन
दिल्ली में सोमवार सुबह घने कोहरे के छाये होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता केवल 20 मीटर तक थी जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। दिल्ली में विभिन्न इलाकों पीतमपुरा, अक्षरधाम, करोल बाग, राजघाट और अन्य इलाकों में दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की लम्बी कतार लग गई। कोहरे से सबसे अधिक प्रभावित सुबह-सुबह कार्यालय जाने वाले लोग हुए।
दिल्ली के रानी बाग, एम्स, सफदरजंग, आईटीओ और अन्य इलाकों में भी कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा नोएडा में भी दृश्यता केवल 50 मीटर तक रही।













Click it and Unblock the Notifications