नेपाल में दुर्घटना, 36 भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि गुजरात के इन तीर्थयात्रियों का दल पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचा था। दुर्घटना के समय वे बस से दक्षिणी नेपाल के जनकपुर में जा रहे थे। पुलिस ने बताया, "शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक ने विपरीत दिशा से ट्रक को आते देख बस को टक्कर से बचाने की कोशिश की थी। इस कोशिश में बस सड़क से करीब 15 मीटर नीचे गिर गई। सुबह सात बजे यह दुर्घटना हुई।"
बस में सवार तीर्थयात्रियों में से छह महिलाओं सहित केवल 17 लोगों को ही हल्की-फुल्की चोटें आईं। हेताउदा अस्पताल में उनकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोपहर तक उनकी वहां से छुट्टी कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में केवल बस चालक ही गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
गुजरात से यहां पहुंचे करीब 70 तीर्थयात्री दो बसों में यात्रा कर रहे थे। दूसरी बस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ये सभी तीर्थयात्री जनकपुर के जानकी मंदिर के लिए जा रहे थे। वहां इस महीने का वार्षिक राम-सीता विवाह समारोह होना है।













Click it and Unblock the Notifications