उमा ने कहा लालची है 'राहुल' तो मोदी ने पाक का हमदर्द बताया
नई दिल्ली। भारत को भगवा आंतकवाद से खतरा बताने वाले कांग्रेस के महा सचिव राहुल गांधी को लेकर काफी बयानबाजी हो रही है, किसी ने उन्हे अयोग्य करार दिया है तो किसी ने कहा कि राहुल को राजनीति नहीं आती है। इसी सिलसिले को बिना रूके आगे बढ़ाने वाली उमा भारती ने राहुल गांधी को लालची शिष्य करार दिया है।
लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व नेता उमा भारती ने कहा कि राहुल यह सारा पाठ दिग्विजय सिंह से पढ़ रहे है, जो खुद भी मुसलमानों को सर्पोट लेने के लिए आरएसएस विरोधी बयान देते रहते है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल को कहूंगी कि थोड़ा पढ़ा करो। दिग्विजय सिंह जो नोट्स बनाकर देते हुए उन्हें राहुल पढ़ देते है तो ऎसा होगा ही।
तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो राहुल को पाकिस्तान का हमदर्द बता डाला है, मोदी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने यह बयान देकर पाकिस्तान को मदद की है। आपको बता दें कि विकिलीक्स के एक खुलासे में कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत को इस्लामिक संगठन से भगवा आतंकवाद से खतरा है।













Click it and Unblock the Notifications