दिल्ली : कांग्रेस 83वां महाधिवेशन शुरू, आत्ममंथन में पार्टी
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से विरोधियों के निशाने पर आयी कांग्रेस आज से अपने अच्छे और बुरे पहलुओं पर विचार करेगी। क्योंकि आज से दिल्ली में कांग्रेस का 83वां महाधिवेशन शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार के मामलों पर विपक्ष की घेराबंदी, बिहार में चुनावी पराजय, राहुल गांधी से जुड़े कथित विकिलीक्स खुलासे, बिहार में चुनावी पराजय, कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में 'विषय समिति" पर पार्टी विस्तार से मंथन करेगी।
पार्टी सू़त्रों ने बताया कि पार्टी अपने राजनीतिक प्रस्ताव में इस बात पर जोर देगी कि आतंक का कोई रंग या धर्म नहीं होता है। महाधिवेशन में चार प्रस्ताव पास किये जायेंगे जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के अलावा कांग्रेस के 125 वर्ष पूरे होने के संबंधित प्रस्ताव हैं। इन प्रस्तावों को वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाली समिति ने अंतिम रूप दे दिया है।
इन प्रस्तावों पर सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली विषय समिति आज मुहर लगायेगी जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। महाधिवेशन की विषयवस्तु 'कांग्रेस के सेवा एवं समर्पण के 125 वर्ष" रखा गया है। महाधिवेशन में पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल और असम में असान्न चुनाव तथा कुछ राज्यों में गठबंधन के विषय पर चर्चा की जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications