Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विकिलीक्स खुलासा: बॉलीवुड कलाकारों को अफगानिस्तान जाना चाहिए

bollywood
लंदन। विकिलीक्स द्वारा जारी ताजा गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों के मुताबिक एक अमेरिकी राजनयिक ने सलाह दी थी कि युद्ध से तहस-नहस अफगानिस्तान के स्थायित्व में मदद के लिए बॉलीवुड सितारों को वहां की यात्रा करनी चाहिए।

समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने शुक्रवार को विकिलीक्स के हवाले से लिखा कि मार्च 2007 में अमेरिका ने पूछा था कि अफगानिस्तान के पुनर्गठन में भारत किस तरह से मदद कर सकता है, इसके जवाब में अधिकारियों ने कहा था कि बॉलीवुड एक ऐसा क्षेत्र है जो काफी परिपक्व दिखता है।

गोपनीय दस्तावेजों में जारी एक संदेश में कहा गया है, "हम समझते हैं कि बॉलीवुड फिल्में अफगानिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं, इसलिए इच्छुक भारतीय हस्तियों को वहां के सामाजिक मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने में मदद के लिए वहां जाने के लिए कहा जा सकता है।"

वैसे इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ लेकिन यह पता चला है कि दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक इसके लिए लगातार कोशिश करते रहे और उन्होंने अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय मदद को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संसाधनों के इस्तेमाल का प्रयास किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+