बर्लुस्कोनी की जीत के बाद रोम में झड़प

प्रदर्शनकारियों ने इटली की राजधानी रोम में संसद भवन पर पत्थर और अंडे फेंके और कई कारों में आग लगा दी जिसके बाद पुलिस ने अश्रु गैस छोड़े.उल्लेखनीय है कि निचले सदन के मतदान में बर्लुस्कोनी की सरकार केवल तीन वोटों के अंतर से जीती थी जिसके बाद हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर विरोध के लिए उतर आए.यदि बर्लुस्कोनी हार जाते तो देश में चुनाव करवाने पड़ते. हालांकि इससे पहले सीनेट में उन्हें आसानी से जीत मिल गई थी.हाल के वर्षों में इटली में इस पैमाने पर सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन नहीं देखा गया है.
विवादापस्द व्यक्तित्व
बर्लुस्कोनी के आलोचकों का कहना है कि वे कई तरह के विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं और इस वजह से उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ देना चाहिए.इटली के प्रधानमंत्री ने पाँच वर्ष के कार्यकाल के आधे सफर को ही अभी तय किया है. 74 वर्षीय प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी महिलाओं के साथ अपने संबंधों की वजह से विवादों में घिरे रहे हैं.विवादों में घिरे बर्लुस्कोनी के कई निकट सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया है जिसके बाद निचले सदन में उनका बहुमत ख़त्म हो गया था.
लेकिन अंतिम मतदान के दौरान विपक्ष के दो लोगों ने पाला बदल लिया जिसका फ़ायदा बर्लुस्कोनी को मिला.पिछले नवंबर में एक 17 वर्षीय नर्तकी रूबी से उनके संबंधों को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. लेकिन बर्लुस्कोनी ने इसे ख़ारिज कर दिया था.बर्लुस्कोनी एक बड़े व्यावसायी हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन के विवादों से घिरे रहे हैं. वे अपने विवादास्पद बयानों के लिए भी जाने जाते हैं.












Click it and Unblock the Notifications