स्वीडन धमाका: ब्रिटेन में तलाशी अभियान

एक इस्लामी वेबसाइट ने इस शख्स की इराक़ी मूल के व्यक्ति के रूप में पहचान की है जिसने इंग्लैंड में पढ़ाई की थी.धमाकों से ठीक पहले स्वीडन की समाचार एजेंसी, टीटी और सुरक्षा एजेंसियों को एक ईमेल मिला था जिसमें स्वीडन के अफ़ग़ानिस्तान में सेनाएँ भेजने के कारण धमकी दी गई थी.स्वीडन के प्रधानमंत्री फ़्रेडरिक रीनफेल्ट ने इन हमलों की भर्त्सना की है और कहा है कि मुक्त और लोकतांत्रिक समाज में ये स्वीकार्य नहीं है.
धमाके
उल्लेखनीय है कि शनिवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक कार में धमाके के बाद लगी आग के बाद एक शख्स मृत पाया गया था.पुलिस का कहना है कि इस धमाके में दो लोग घायल भी हुए हैं.स्वीडन के विदेश मंत्री कार्ल बिल्ट ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ये एक विफल चरमपंथी हमला था.
स्वीडन की सुरक्षा एजेंसी ने कहा था कि वो मामले की जाँच एक आतंकवादी हमले के तौर पर कर रही है.एक प्रवक्ता ने मामले को गंभीर क़रार दिया लेकिन इस विषय में और ज़्यादा जानकारी नहीं दी. प्रवक्ता ने कहा कि अभी मामले की जाँच जारी है.अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी नेतृत्ववाली गठबंधन सेनाओं में स्वीडन के लगभग 400 सैनिक तैनात हैं.












Click it and Unblock the Notifications