दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास शुरू

यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नवम्बर में एक दक्षिण कोरियाई द्वीप पर उत्तर कोरिया द्वारा की गई गोलाबारी पर नरम प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यांग बाक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
उस गोलाबारी में दक्षिण कोरिया के दो सैनिक और दो नागरिक मारे गए थे। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी 'योनहैप' के अनुसार दक्षिण कोरिया के नए रक्षा मंत्री किम क्वोन जिन ने कहा कि सशस्त्र सेनाएं कड़े कदम उठाएंगी ताकि उत्तर कोरिया दोबारा उकसावे का दुस्साहस न कर सके।
उल्लेखनीय है कि पूर्व जनरल किम ने शनिवार को रक्षा मंत्री का पदभार संभाला। उन्होंने तेई यंग का स्थान लिया। यंग ने उत्तर कोरिया के हमले के बाद विपक्ष तथा सत्ता पक्ष के सांसदों की आलोचना के चलते तीन दिन पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।
'योनहैप' ने सियोल के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि सोमवार का समुद्री युद्धाभ्यास तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार तीन तटों पर कुल 29 स्थलों पर शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications