ईरान में प्रदूषण के कारण अवकाश

ईरान में प्रदूषण के कारण अवकाश
तेहरान में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है. ईरान ने प्रदूषण को देखते हुए तेहरान में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

एक सप्ताह में ये दूसरी बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को सरकारी दफ़्तर, बैंक, स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे.

पिछले बुधवार को सरकारी टीवी ने 'प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर' वातावरण को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी. आलोचना का कहना है कि सार्वजनिक अवकाश ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए भारी पड़ सकता है.

ईरान का सप्ताहंत शुक्रवार से शुरू होता है यानि इसका मतलब है कि साप्ताहित अवकाश दो दिनों और बढ़ा दिया जाएगा.हाल के दशक में राजधानी तेहरान की आबादी तेज़ी से बढ़ी है और कारों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इनमें से अनेक कारें पुरानी हैं.

दरअसल तेहरान पहाड़ियों से घिरा है और यदि हवा न चले और बारिश न हो तो प्रदूषण शहर पर छा जाता है.ईरान के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रदूषण के कारण दिल का दौरा और सांस की बीमारियाँ हो रही हैं जिसके कारण हर साल हज़ारों लोगों की मौत हो जाती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+