उफ आ गई ...दिल्ली की सर्दी.....
नई दिल्ली। अपने तरसाने वाली सर्दी के लिए मशहूर दिल्ली में सर्दी ने अपने पूरे शबाब के साथ दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को एहसास हो गया कि वाकई में दिसम्बर आ गया है। गुरुवार को दिल्ली का तापमान गिरकर 8.8 डिग्री तक पहुंच गया है। दिनभर आकाश साफ रहने लेकिन शाम तक तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "तड़के कोहरा छाया हुआ था लेकिन दिन में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। आने वाले दिनों में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। शाम के समय के तापमान में कमी आने का अनुमान है।"अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जो औसत से दो डिग्री कम होगा।अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications