बुधवार को किरण कुमार करेंगे कैबिनेट का विस्तार
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में परिवर्तनों का दौर जारी है। पिछले एक हप्ते में वहां सत्ता में बदलाव की बयार है। आंध्रा के नवनिर्वाचित किरण कुमार रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन से मुलाकात की और मंत्रियों की एक सूची उन्हें सौंपी। राज्यपाल बुधवार को इन मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
हालांकि एक नाटकीय क्रम में जगनमोहन रेड्डी ने अपने पद और लोकसभा पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद से वहां राजनैतिक उथुल पुथुल शुरू हो गई है। यही नहीं जगन मोहन रेड्डी के साथ उनकी मां ने अपनी विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी है। जगन ने एक नई पार्टी जिसका नाम ysr कांग्रेस रखा है उसका ऐलान भी किया है। इस पार्टी की औपचारिक जगन आज कड़प्पा में कर सकते हैं। जगन को 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।













Click it and Unblock the Notifications