दहेज लोभी पति व सास-ससुर को जेल

हुआ यूं कि जोधपुर निवासी मोहन सिंह की पुत्री ऊषा की शादी के छह महीने भी पूरे नहीं हुए थे, कि उसके पति संतोष चौधरी, ससुर मंगल सिंह और सास भंवरी देवी ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आए दिन बाते सुनाने के अलावा उसे प्रताडि़त करने लगे। दिसंबर 2004 में ऊषा की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में दहेज के लिए की गई हत्या का मामला दर्ज कराया।
कोर्ट में जिरह के दौरान ऊषा के पिता का वकील इसे हत्या का मामला साबित करने में नाकाम रहा। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने तीनों को दो-दो वर्ष की कैद की सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications