भोपाल में बैंक में डकैती, 2 गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैंक डकैती डालकर भाग रहे दो डकैतों को लोगों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से नकदी व हथियार भी बरामद किए गए हैं, चार अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को छह बदमाशों ने जेके रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में धावा बोला। इसके बाद उन्होंने कैशियर को रिवाल्वर अड़ाकर लूट की। तभी बैंक में मौजूद ग्राहकों के हरकत में आने से डकैत घबरा गए और भाग खड़े हुए। इन भागते डकैतों का पुलिस के जवानों ने पीछा कर दो को दबोच लिया।
श्रीवास्तव के मुताबिक इन पकड़े गए डकैतों के पास से नकदी व हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इन डकैतों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications