सोनिया का रायबरेली दौरा 29 नवम्बर से

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी 29 नवम्बर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष अपने दौरे के पहले दिन अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षण करेंगी।

उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन सोनिया औचक निरीक्षण के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और दौलतपुर गांव में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी। सिंह ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष आगामी एक दिसंबर को अतिथि गृह में लोगों से मुलाकात के बाद जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+