अपने घर की गंदगी साफ करो हाई कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट

न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू और ज्ञान सुधा मिश्रा की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि हैमलेट में शेक्सपीयर ने कहा था कि "डेनमार्क में कुछ तो स़ड़ गया है, यही बात यहाँ भी कही जा सकती है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में कुछ तो स़ड़ गया है। वाकई घर की कुछ सफाई की जरूरत है। पीठ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से ऐसे बिग़ड़े जजों (जिनमें सुधार होने की गुंजाइश नहीं हो) के खिलाफ तबादले की सिफारिश समेत अन्य क़ड़े कदम उठाने को कहा है।
हाई कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए शीर्ष कोर्ट की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट के कई जज "अंकल जज" के लक्षण से ग्रस्त हैं, जो जान-पहचान वाले वकीलों के पक्ष में आदेश पारित करते हैं।
गौरतलब है कि हाल में जजों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से न्यायपालिका की छवि धूमिल हुई है। उप्र पीएफ घोटाला ने न्यायपालिका की नींव ही हिला दी। अव्वल तो यह कि इसके तीन आरोपी जिला जजों की इलाहाबाद हाई कोर्ट में पदोन्नाति भी हुई।"












Click it and Unblock the Notifications