अरूंधति-गिलानी पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा : पटियाला हाउस कोर्ट
नई
दिल्ली। कश्मीर को भारत का अंग नहीं बताने वाली बुकर विजेता लेखिका अरूंधति राय और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी पर अब देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। ये आदेश दिया है पटियाला हाउस कोर्ट ने। दोनो ही पर देश विरोधी बयान देने का आरोप है। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>याचिकाकर्ता
सुशील पंडित की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दिल्ली पुलिस को मामले की जांच तत्काल शुरू करने के आदेश दिए। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को इस मामले में 6 जनवरी 2011 तक अदालत में रिपोर्ट देनी है। याचिकाकर्ता ने अरूंधति राय और गिलानी के साथ अन्य पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम "आजादी एकमात्र तरीका" में गिलानी और राय ने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications