अब इंटरनेट पर खेती सीखेंगे यूपी के किसान : सचिन पायलट
कानपुर। उत्तर प्रदेश के सभी डाकघरों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा करते हुए केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वर्ष 2012 तक देश के सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड से जोड़ दिया जाएगा। गांवों के किसान भी इंटरनेट पर अपनी खेती किसानी से संबंधित सभी आधुनिक जानकारी हासिल कर पाएंगे।
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 129 डाकघरों के नवीनीकरण और उनको आधुनिक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसमें लखनऊ के 10 डाकघरों को मिलाकर कुल 89 के आधुनीकीकरण और नवीनीकरण का काम किया जा चुका है। पायलट ने बताया कि 2012 तक देश के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications