कानपुर पुलिस अब फेसबुक पर!

Face book
लखनऊ। अपने देश की पुलिस अपनी लेट लतीफी के लिए मशहूर है। मगर जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कानपुर पुलिस ने लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक में अपना एकाउंट खोला है।

यह पहल शहर के नव-नियुक्त पुलिस उप-महानिरीक्षक मुथा अशोक जैन ने शुरू की है। उन्होंने पिछले सप्ताह फेसबुक पर कानपुर पुलिस का एकाउंट खोला। जैन ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि कानपुर पुलिस का फेसबुक पर एकाउंट खोलने का मकसद पुलिस और जनता के बीच एक सीधा संवाद स्थापित करना है।

जैन ने कहा कि फेसबुक पर आने के बाद हम जनता की ज्यादा से ज्यादा प्रतिक्रिया पा सकेंगे, जिससे हमें पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जैन ने अधिकारियों को इस फेसबुक पेज पर नियिमत अंतराल पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो रोज जब भी मुझे समय मिलता है मैं खुद ही फेसबुक पेज को चेक करता हूं, लेकिन मैंने अपने अधिकारियों को दिन में कम से कम पांच छह बार एकाउंट चेक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनता पुलिस का ध्यान जिन समस्याओं पर आकर्षित कराएगी उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक आगे कानपुर पुलिस की योजना वांछित अपराधियों और इनामी बदमाशों की तस्वीरें भी फेस बुक पर डालने की है ताकि जनता इन अपराधियों को कहीं देखें तो इनके बारे में गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दें, जिससे उन्हें आसानी से पकड़ा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+