येदियुरप्पा ही रहेंगे कर्नाटक के सीएम : भाजपा
नई दिल्ली। आखिर कार लंबे नाटक का हुआ अंत और बीजेपी ने कर्नाटक के सीएम कुर्सी पर वर्तमान सीएम को ही बैठने की इजाजत दे दी है। जमीन घोटालें में घिरे बीएस येदियुरप्पा सीएम बने रहेंगे। अब इसके पीछे उनके बागी तेवर रहे या फिर कुछ और। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को इसकी घोषणा की कि येडि्डयूरप्पा अब सीएम पद पर बनें रहेंगे।
भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच कई बार हुई बातचीत के बाद आखिरकार यह फैसला लिया गया। मंगलवार शाम गडकरी और बीएस येदियुरप्पा के बीच अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में ही उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का निर्णय लिया गया। जमीन घोटाले के चलते विपक्ष के निशाने पर आए बीएस येदियुरप्पा पर पिछले कई दिनों से कुर्सी छोड़ने का दबाव था। आपको बता दें कि कर्नाटक के अधिकतर भाजपा सांसद बीएस येदियुरप्पा पर कार्रवाई किए जाने के खिलाफ थे। उनका कहना था कि विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती।













Click it and Unblock the Notifications