संदिग्ध थैला मिलने पर बोस्टन हवाई अड्डा खाली
बिहार विधान सभा चुनाव 2010वाशिंगटन। अमेरिका के बोस्टन हवाई अड्डे के निकट एक संदिग्ध थैला मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से हवाई अड्डे के टर्मिनल को तत्काल खाली करा लिया गया।
क्लिक करें : बिहार विधानसभा चुनावों के ताजा परिणाम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अधिकारी फिल ओरलैंडेला ने बताया कि यह थैले नाइजीरिया से लाये गये थे। यह संदिग्ध थैले डेल्टा एयरलाइंस की एक इमारत से मिले। सतर्कता का एलार्म बजने के बाद टर्मिनल को खाली कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, दो थैलों को हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। इन थैलों को प्लेन पर तब तक चढ़ाया नहीं जा पाया था। इस घटना में किसी तरह की हानि की भी सूचना नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications