2G घोटालों के लिए PM नहीं कानून मंत्रालय है दोषी : सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। कहते हैं राजनीति के धरातल पर कुछ भी हो सकता है, कौन किसका साथी बन जाये या कौन किसका शत्रु, कहा नहीं जा सकता है । ताजा मसला जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी का है जो कल तक देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2जी स्पैक्ट्रम के लिए दोषी ठहरा रहे थे आज उन्हीं को पाक साफ बता रहे हैं। अब उनका निशाना पीएम मंत्रालय नहीं बल्कि कानून मंत्रालय पर सधा है। अपने बयान से यू टर्न लेने वाले स्वामी ने कहा कि जहां तक मेरा मानना है इस मामले में कानून मंत्रालय ने ही पीएम को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय और मंत्रालय के अधिकारियों ने पीएम को सही जानकारी नहीं दी।
स्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को सरकार द्वारा दाखिल किए गए जवाब के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पीएम ने इस मसले में विभिन्न विभागों से विचार विमर्श किया था पर विभागों ने उन्हें सही सलाह नहीं दी। 2-जी घोटाले में कार्रवाई में देरी के लिए कानून मंत्रालय सबसे बड़ा दोषी है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम पूरे मसले में ईमानदार हैं। आपको बता दें कि स्वामी ने स्पेक्ट्रम घोटाले में पीएमओ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में स्वामी ने पीएम की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे। लेकिन आज उन्होंने कानून मंत्रालय को असली दोषी ठहराया है।













Click it and Unblock the Notifications