साइबर अपराध के खिलाफ सीबीआई, नैसकॉम एकजुट

यह समझौता सीबीआई की साइबर एवं उच्च तकनीकी अपराध जांच व प्रशिक्षण (सीएचसीआईटी) के जरिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) व नैसकॉम के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच साझेदारी विकसित करेगा।
इस साझेदारी का उद्देश्य साइबर अपराधों से निपटने में सुरक्षा मानकों और नई चुनौतियों पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है। सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने कहा, "नई प्रौद्योगिकी के अवतार के साथ ही जांच का पेशा विशिष्ट व सामान्य समस्याओं को सुलझाने के लिए नए दृष्टिकोण, समाधान और तकनीक की तलाश में है।
यह समझौता कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने में मददगार साबित होगा।"कुमार ने कहा कि सीएचसीआईटी केंद्र इस उद्देश्य के लिए एक नेटवर्किंग प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications