सलमान खान-बिग बॉस-कलर्स के खिलाफ अश्लीलता का मुकदमा

वकील अनूप कौशिक की अर्जी पर अलीगढ़ के सीजेएम की अदालत में सलमान व अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 293, 294 और 120-बी के तहत मामला दायर किया गया। कौशिक ने शुक्रवार को टेलीविजन चैनल कलर्स पर आने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस में टीआरपी से नाम पर प्रसारित की जा रही कथित अश्लीलता के खिलाफ अदालत में अर्जी दी थी।
कौशिक ने बताया कि सलमान के अलावा शो के पांच प्रतिभागियों, शो के निर्माता-निर्देशक व कलर्स चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ भी मामला दायर किया गया है। अदालत में मामले की अगली सुनवाई के लिए आगामी 24 नवंबर की तारीख तय की है।












Click it and Unblock the Notifications