'संसद की कार्यवाही चलने दें'

प्रधानमंत्री ने शनिवार को विपक्ष से अपील की और कहा कि, "मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि संसद को अपना काम करने दिया जाए.हम संसद में सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार हैं. हम बहस से नहीं डरते."2जी स्पेक्ट्रम के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "संसद का सत्र चालू है इसलिए इस विषय पर मैं कोई विस्तृत बयान नहीं देना चाहूंगा. लेकिन मैं ये बता सकता हूं कि जांच एजेंसियां इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं. किसी को इस बात का संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर कहीं कुछ ग़लत हुआ है तो उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई नहीं होगी."
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सब करने के लिए लोकतंत्र में संसद को अपनी कार्यवाही सुचारू रूप से करनी देनी चाहिए.आर्थिक मुद्दों पर भी इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 8.5 प्रतिशत रह सकती है लेकिन उनका लक्ष्य अगले वित्त वर्ष से नौ से 10 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना होगा.
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें ऐसी आर्थिक नीति का खाका चाहिए जो आने वाले दशक में भारत को नौ से 10 प्रतिशत की विकास दर प्रदान कर पाए. और ऐसी विकास दर के लिए हमारे पास अनुकूल हालात मौजूद हैं. जीडीपी में हमारे निवेश और बचत की दर का हिस्सा 35 से 37 प्रतिशत है.मुझे लगता है कि हम आसानी से नौ से 10 प्रतिशत की विकास दर को बनाए रख सकते हैं."












Click it and Unblock the Notifications