गुरु नानक जयंती पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी।
सिंह ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक का जीवन और उनका भाईचारे व समानता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाओं पर चलकर दुनिया में मतभेद दूर हो सकते हैं और अज्ञानता, गरीबी, भुखमरी और बीमारियों से लड़ने के लिए साथ में काम किया जा सकता है। गुरु नानक जयंती रविवार को मनाई जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications