राहुल गांधी ने की मनमोहन सिंह की वकालत
नई दिल्ली। जहां चारों ओर से लोग प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चु्प्पी को तोड़ने में लगे हुए हैं और उनकी छवि पर सवाल उठा रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रधानमंत्री के बचाव में आगे आ गये हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पीएम का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी कोई शर्म की बात नहीं है। हम प्रधानमंत्री के साथ है। राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 2-जी मामले को लेकर प्रधानमंत्री असहज स्थिति में हैं।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह चुप्पी बेहद गंभीर चिंता का विषय है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और वाम दलों ने प्रधानमंत्री से इस मसले पर संसद में स्पष्टीकरण देने को कहा था। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पीएम की ओर से लिखित जवाब मांगा था। इसके लिए सरकार को शनिवार तक का वक्त दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications