कार की बिक्री में पूर्वी भारत आगे
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्यूफैक्च र्स (सियाम) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी भारत में वाहनों की बिक्री की रफ्तार देश के अन्य हिस्सों से अधिक है।
साल्ट लेक स्टेडियम में 'ऑटो शो ईस्ट' के उद्घाटन समारोह में सियाम के निदेशक सुगातो सेन ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र दूसरे क्षेत्रों से तेज बढ़ोतरी दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल पूरे देश में वाहनों की बिक्री की 13 फीसदी बिक्री पूर्वी क्षेत्र में हुई। जबकि अकेले पश्चिम बंगाल में देश भर की 3.5 फीसदी बिक्री हुई।
विदेशी निर्माताओं का मानना है कि दिल्ली में हर दो साल पर होने वाला ऑटो एक्सपो काफी नहीं है, क्योंकि भारत में वाहन उद्योग 32 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।
वे पूरे देश के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए दिल्ली के ऑटो एक्सपो के बीच की अवधि में हमने क्षेत्रीय ऑटो एक्सपो करने का निर्णय लिया। हमने मई में हैदराबाद से शुरू की। कोलकाता में हमारा दूसरा आयोजन है। तीसरा एक्सपो पुणे में होगा।
कोलकाता में सियाम और भारतीय उद्योग परिसंघ मिलकर इस ऑटो एक्सपो का आयोजन कर रही हैं। इसमें 16 ऑटो कम्पनियों ने हिस्सा लिया है।
ऑटो शो ईस्ट का उद्घाटन परिवहन मंत्री रंजित कुंडू ने शुक्रवार को किया। एक्स्पो 22 नवंबर तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications