केन्द्र सरकार से गुस्साया RSS सड़कों पर पहुंचा
लखनऊ । लगातार आरएसएस के खिलाफ हो रही बयानबाजी से नाराज होकर बुधवार को हिंदू संगठनों को बदनाम करने की साजिश के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के कार्यकर्ता और नेता देशभर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अजमेर विस्फोट में संगठन के प्रचारक इंद्रेश कुमार पर आरोप लगाए जाने को साजिश करार देते हुए संघ पहली बार खुद किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरा है।
संघ का मानना है कि केंद्र सरकार सुनियोजित साजिश के तहत उसे आतंकवाद से जोड़ कर बदनाम कर रही है। केंद्र सरकार को मालूम है कि संघ को बदनाम कर हिंदूवादी आंदोलन को कमजोर किया जा सकता है। यही वजह है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें भी केंद्र सरकार का साथ दे रही हैं।दिल्ली में यह विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर समेत पांच स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी, राम माधव और वीएचपी नेता अशोक सिंघल समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हो रहे हैं।
संघ प्रचारक राम माधव ने से कहा कि आतंकवाद और हिंदुत्व विपरीत धारा है और कभी भी इन्हें एक दूसरे से नहीं जोड़ा जा सकता है। यह भारत में हिंदुओं को कमजोर करने का बड़ा दुष्प्रचार है।













Click it and Unblock the Notifications