फिर महंगा हुआ पेट्रोल, इंडियन ऑयल ने दाम बढ़ाए
पढ़े : पेट्रोल के दाम में हुई 70 पैसे की वृद्धि
इससे पहले हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापरेरेशन ने रविवार को पेट्रोल की दर प्रति लीटर 31 पैसे बढ़ा दी थी। इसी साल 25 जून को पेट्रोल के दाम नियंत्रणमुक्त किए जाने के बाद तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल के मूल्यों में चौथी वृद्धि है। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष बीएम बंसल ने कहा ''अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने की वजह से हम पेट्रोल के दाम बढा रहे हैं।"" दिल्ली में पेट्रोल का दाम 52.59 रुपये लीटर है जो कि मध्य रात्रि से 52.91 रुपये लीटर हो जाएगा।
पेट्रोल मूल्य में आठ और 21 सितंबर तथा 17 अक्तूबर को की गई तीन वृद्धियों में कुल मिलाकर 1.16 रुपये लीटर की वृद्धि हो चुकी है। बंसल ने कहा ''आज की वृद्धि हमारे नुकसान की तुलना में बहुत कम है। कंपनी को प्रति लीटर 1.10 रुपये लीटर का नुकसान हो रहा है।"" एक अन्य अधिकारी ने कहा ''हमने वृद्धि को कम रखा है।""













Click it and Unblock the Notifications