ओबामा से अभिभूत भारतीय मीडिया

ओबामा से अभिभूत भारतीय मीडिया
आशुतोष चतुर्वेदी

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

भारत के सभी अख़बार अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के संसद में दिए भाषण से अभिभूत नज़र आ रहे हैं. अख़बारों के पहले पन्ने अबोमा की ख़बरों से भरे हुए हैं. इसके पहले उनकी मुंबई यात्रा को लेकर ख़बरों में तल्ख़ी का स्वर नज़र आ रहा था लेकिन मंगलवार को अख़बारों ने उनकी तारीफ़ों के पुल बांधे हैं. अमर उजाला की सुर्खी है- ओबामा ने किया निहाल.

अख़बार लिखता है कि राष्ट्रपति ओबामा ने सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट और पाकिस्तान से आतंकवादी ठिकाने ख़त्म करने की पैरवी कर खुश किया. अमर उजाला का कहना है कि संसद में अपने प्रभावशाली संबोधन से ओबामा ने भारतीयों का दिल जीत लिया. हिंदुस्तान का शीर्षक है- धन्यवाद, जय हिंद.

अख़बार लिखता है कि ओबामा ने 'धन्यवाद' कहकर मेहमाननवाज़ी के लिए शुक्रिया अदा किया और अपने भाषण का अंत 'जय हिंद' कहकर किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से संसद का कक्ष गूंज उठा. नवभारत टाइम्स का शीर्षक है- जय हिंद, भारत को ओबामा का सलाम.

अख़बार लिखता है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने रिश्तों को नई ऊंचाई देने की राह खोल दी है. हिंदुस्तान टाइम्स की हेडिंग है- ओबामा बैक्स यूएनएससी बिड, स्लैम्स पाकिस्तान यानि ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन किया और पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया.

अख़बार का कहना है कि ओबामा ने भारत की स्थाई सदस्या की माँग का समर्थन करके सबको अचंभित कर दिया. अख़बार लिखता है कि ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रपति ओबामा की उंगलियों पर अंबेडकर और चांदनी चौक जैसी जगहें थीं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया लिखता है कि जय हो बराक ओबामा!

अख़बार लिखता है कि बराक ओबामा ने संसद में अपने भाषण में दिल को छू देने वाली बातों को उठाया. उन्होंने धन्यवाद दिया, गांधी, अंबेडकर, विवेकानंद का जिक्र किया और पंचतंत्र का भी उल्लेख किया.

दैनिक जागरण ने शीर्षक लगाया है- जय हिंद. अख़बार लिखता है कि भारत की ताक़त को ओबामा का समर्थन. जागरण का कहना है कि भारत-अमरीका की दोस्ती का कारवाँ अब नई मंज़िलों की ओर बढ़ गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+