असम में 14 हिंदी भाषियों को साथ खड़ा कर गोलियों से भूना
गुवाहाटी। प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के जनजातीय विद्रोहियों ने सोमवार को असम में तीन अलग-अलग जगह हमले कर 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में 14 हिन्दी भाषी थे।
पुलिस के मुताबिक भारी मात्रा में हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सोनितपुर जिले के भोईमारी गांव के पास एक बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस को रोक लिया और उसमें से 14 हिन्दी भाषियों को जंगल में ले गए। वहां सभी को लाइन से खड़ा कर गोलियों से भून डाला।
बस में में अरुणाचल प्रदेश के लगभग 25 सरकारी कर्मचारी सवार थे। इसके अलावा एक अन्य वारदात को अंजाम देते हुए विद्रोहियों ने 5 लोगों की हत्या कर दी।
असम पुलिस के प्रमुख शंकर बरुआ ने कहा कि मारे गए सभी लोग बिहार निवासी और हिंदीभाषी थे। वे सभी अरुणाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी थे। घटना के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने इलाके में स्थित जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications