ग़लतबयानी पर संसद की सदस्यता गई
फ़िल
वुलस फ़ैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं. ब्रिटेन की एक अदालत ने चुनाव प्रचार के दौरान ग़लतबयानी करने के आरोप में एक सांसद की सदस्यता समाप्त कर दी है और अगले तीन साल उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. id="toptextpromo">उत्तरी
इंग्लैंड से कई दफ़ा सांसद रह चुके फ़िल वुलस पिछली लेबर सरकार में मंत्री भी थे. दो जजों की खंडपीठ का कहना है कि लेबर पार्टी के सांसद ने अपने प्रतिद्बंदी के ख़िलाफ़ जानबूझकर ग़लत बयानी की थी. ब्रिटेन के पिछले लगभग सौ सालों के इतिहास में ये पहली बार है जब चुनाव प्रचार से संबंधित शिकायत को लेकर किसी सांसद की सदस्यता चली गई हो. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फ़िल
वुलस ने मई के आम चुनाव के दौरान ओलडम ईस्ट की सीट बहुत ही मामूली बढ़त से जीती थी. उनके मुख्य प्रतिद्बंदी ने शिकायत की थी कि वुलस के प्रचार से जुड़ी सामग्री में उनका संबंध इस्लामिक चरमपंथियों से बताया गया था. मामले की सुनवाई कर रहे खंडपीठ ने ओलडम ईस्ट का चुनाव रद्द कर दिया है और वहाँ दुबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं. अदालत ने फ़िल वुलस के लिए अगले तीन साल तक संसद का चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है. पूर्व मंत्री इस फ़ैसले पर पुनर्विचार की माँग कर रहे हैं.











Click it and Unblock the Notifications