अल-क़ायदा ने ली पार्सल बमों की ज़िम्मेदारी

संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने कहा था कि दुर्घटना का कारण विस्फोट नहीं था. ये जहाज़ दुबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने के फ़ौरन बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना में जहाज़ के दोनों चालकों की मौत हो गई थी.
अल क़ायदा का संदेश
यमन स्थित अल क़ायदा के गुट ने वेबसाइट पर लिखे संदेश में कहा है कि अमरीका और उसके मित्र देश उसके निशाने पर बने रहेंगें. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए वेबसाइट संदेश मे उन्होंने कहा है, “हमने एक साल के भीतर तुम्हारे तीन हवाई जहाज़ों को निशाना बनाया है और अगर ख़ुदा ने चाहा तो हम भविष्य में भी अमरीका और उसके मित्रों के हितों को निशाना बनाते रहेंगें."
मालवाहक जहाज़ों के ज़रिये भेजे गए बम एक गुप्त सूचना के आधार पर ढूंढकर नाकाम किए गए थे. जहाज़ यमन से चलकर दुबई और ब्रिटेन के रास्ते अमरीका जा रहे थे. ब्रितानी अधिकारियों ने कहा है कि पार्सल बम की सूचना अल क़ायदा के ही एक सदस्य ने दी थी जिसने बाद में ख़ुद को सऊदी अरब की पुलिस के हवाले कर दिया था. इस बीच यमन की पुलिस बम बनाने वाले संदिग्ध व्यक्ति इब्राहिम अल असीरी को तलाश कर रही है.












Click it and Unblock the Notifications